Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: ऊधमसिंहनगर। आबादी के मामले में प्रदेश का तीसरा सबसे बड़ा जिला। यहां की कानून व्यवस्था अब तक एसएसपी बरिंदरजीत सिंह संभाल रहे थे। उनकी गिनती सूबे के तेजतर्रार पुलिस अफसरों में होती है, लेकिन इन दिनों बरिंदरजीत सिंह किसी और वजह से चर्चा में हैं। दरअसल उन्होंने अपने तबादला आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका लगाई है। बरिंदरजीत सिंह का तबादला 9 जुलाई को कमांडेंट आईआरबी में हुआ है। इसी के खिलाफ बरिंदरजीत सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की। यही नहीं उन्होंने डीजीपी अनिल रतूड़ी, डीजी लॉ एंड आर्डर और पूर्व आईजी पर प्रताड़ना और उत्पीड़न का आरोप भी लगाया है। याचिका में पूर्व एसएसपी बरिंदरजीत ने कहा कि 12 साल तक वो ईमानदारी से ड्यूटी करते रहे। अपने कर्तव्य को हमेशा सर्वोपरि समझा, लेकिन इसके बदले उन्हें सिर्फ प्रताड़ना ही झेलनी पड़ी।