अभी अभी: उत्तराखंड में 264 लोग कोरोना पॉजिटिव..7447 पहुंचा आंकड़ा

उत्तराखंड में आज 264 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 7447 हो गया है।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Coronavirus in uttarakhand: uttarakhand Coronavirus latest update 8 pm 1 August
Image: uttarakhand Coronavirus latest update 8 pm 1 August

देहरादून: उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर यह है कि उत्तराखंड में आज 264 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 7447 हो गया है। इसके अलावा बड़ी खबर यह भी है कि उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा 83 पहुंच गया है। आज कुल मिलाकर 3964 सेंपल नेगेटिव पाए गए। है इसके अलावा आज 4134 सैंपल कोरोनावायरस टेस्टिंग के लिए भेजे गए हैं। आज उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से 4, बागेश्वर जिले से 31, चम्पावत जिले से 4, देहरादून जिले से 27, हरिद्वार जिले से 42, नैनीताल जिले से 95, पौड़ी गढ़वाल से चार, पिथोरागढ से 7, रुद्रप्रयाग जिले से 1, टिहरी गढ़वाल से 2, उधम सिंह नगर जिले से 30 और उत्तरकाशी जिले से 17 मरीज कोरोनावायरस संक्रमित मिला है। आज एम्स ऋषिकेश में 42 साल के एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हुई है। इसके अलावा देहरादून में 42 साल मरीज की मौत हुई है इसके अलावा हल्द्वानी अस्पताल में 49 साल के मरीज की मौत हुई है

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: BJP नेता की मौत से हड़कंप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखकर हर कोई हैरान
उत्तराखंड में कोरोनावायरस के 7183 मामले
अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस- 306
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस- 133
चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 92
चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस- 123
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 1686
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस- 1458
नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस- 1199
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस- 214
पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस -150
रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस- 77
टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस- 519
उधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 1282
उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस- 208