Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
चम्पावत: उत्तराखंड के लिए कोरोनावायरस के मोर्चे पर आज एक राहत भरी खबर सामने आई है। आज 264 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं लेकिन 162 लोग अस्पताल से स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में अब तक 4330 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। यानी पूरे उत्तराखंड में अब कुल मिलाकर 2996 एक्टिव के बचे हुए हैं। आज उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से 34, चंपावात से 02, देहरादून जिले से 53, हरिद्वार जिले से 07, नैनीताल जिले से 05, पौड़ी गढ़वाल से 05, पिथौरागढ़ से 07, टिहरी गढ़वाल से 33 और उधम सिंह नगर जिले से 16 लोगों ने कोरोना को मात दी। कुल मिलाकर आज 162 लोग स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। उम्मीद करते हैं कि अब हर दिन ऐसे ही खबर सुनने को मिले। आगे देखिए कि उत्तराखंड के हर जिले से अब तक कितने मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं।