Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
नैनीताल: दुनिया के सबसे शक्तिशाली लड़ाकू विमानों में शुमार राफेल विमान फ्रांस से भारत पहुंच चुका है। फ्रांस से राफेल विमान को लेकर आने वालों में मैनपुरी का लाल स्क्वाड्रन लीडर दीपक चौहान भी शामिल है। दीपक चौहान और उनका परिवार उत्तर प्रदेश के मैनपुरी का रहने वाला है, लेकिन दीपक की स्कूली पढ़ाई उत्तराखंड में हुई। स्क्वाड्रन लीडर दीपक चौहान ने नैनीताल जिले में स्थित सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से 12वीं तक की पढ़ाई की। दीपक चौहान दुनिया के सबसे शक्तिशाली फाइटर प्लेन को फ्रांस से उड़ाकर भारत लाने वाले पांच सदस्यीय पायलट दल का हिस्सा रहे। इस दल के सभी अफसरों को पूरा देश सलाम कर रहा है। हर तरफ इनकी चर्चा हो रही है। एयरफोर्स के स्क्वाड्रन लीडर दीपक चौहान और उनकी पूरी टीम ने राफेल को भारत लाने से पहले करीब नौ महीनों तक फ्रांस में इसका प्रशिक्षण प्राप्त किया। राफेल डील फाइनल होने के बाद से ही ये पायलट दल ट्रेनिंग के लिए फ्रांस रवाना हो गया था। दीपक चौहान इससे पहले मिग-21, मिराज और जगुआर जैसे लड़ाकू विमान भी उड़ा चुके हैं। आगे पढ़िए