Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
चमोली: बारिश का मौसम..ये मौसम आते ही पहाड़ों में लोगों के दिलों में डर घर कर जाता है। मूसलाधार बारिस, टूटते घर, बंद होती सड़कें, अंधेरे में गांव के गांव...ये किसी भयावह सपने से कम नहीं। ये बात सच है कि हर बार पहाड़ के लोगों को इन मुश्किलों से दो चार होना पड़ता है। चमोली जिले की बात करते हैं। देर रात हुई मूसलाधार बारिश से थराली में कर्णप्रयाग- ग्वालदम मोटर मार्ग पर कई जगह मलबा आने से मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। देवाल तिराहे, नासिर बाजार ,सिमलसैंण, पेट्रोल पंप के समीप मोटर मार्ग मलवा आने से बंद है ,ग्वालदम थराली मोटरमार्ग पर बैनोली के समीप भी भारी मलबा आने से सड़क मार्ग अवरुद्ध पड़ा हुआ हैतो वही थराली मुख्य बाजार नासिर बाजार के समीप पेड़ गिरने से निर्माणदायी संस्था बीआरओ का डंपर क्षतिग्रस्त हो गया है। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ