अभी अभी: उत्तराखंड में 246 लोग कोरोना पॉजिटिव, 8200 के पार पहुंचा आंकड़ा

आज उत्तराखंड में 246 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 8254 पहुंच चुका है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Coronavirus in uttarakhand: uttarakhand Coronavirus latest update 8 pm 5 august
Image: uttarakhand Coronavirus latest update 8 pm 5 august

चम्पावत: उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर यह है कि आज उत्तराखंड में 246 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 8254 पहुंच चुका है। इसके अलावा अब उत्तराखंड में 2885 एक्टिव केस बचे हुए हैं। साथ ही उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा भी डरा रहा है। अब तक उत्तराखंड में कुल मिलाकर 98 कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। आज के स्वास्थ्य रिपोर्ट की बात करें तो उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से दो, बागेश्वर जिले से एक, चमोली जिले से तीन, चंपावत जिले से एक, देहरादून जिले से 47, हरिद्वार जिले से 20, नैनीताल जिले से 50, पौड़ी गढ़वाल से 9, रुद्रप्रयाग जिले से 6, टिहरी गढ़वाल से पांच, उधम सिंह नगर जिले से 36 और उत्तरकाशी से 66 लोग कोरोनावायरस मिले हैं।


उत्तराखंड में कोरोनावायरस के 8254 मामले
अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस- 317
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस- 134
चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 101
चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस- 136
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 1870
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस- 1630
नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस- 1339
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस- 237
पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस -182
रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस- 87
टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस- 530
उधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 1392
उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस- 299