उत्तराखंड में कोरोना का कहर, अब तक 98 लोगों की मौत..देखिए हर जिले के आंकडे़

स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में अबतक कोरोना की वजह से 98 मरीजों की मृत्यु हो चुकी हैं।पढ़िए ताजा रिपोर्ट-
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Coronavirus in uttarakhand: Coronavirus 98 people died in Uttarakhand
Image: Coronavirus 98 people died in Uttarakhand

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना वायरस के कुल मरीजों की संख्या 8 हजार पार कर चुकी है। आंकड़े बेहद खौफ़नाक हैं। अबतक कुल 8254 लोगों को कोरोना अपनी चपेट में ले चुका है। बढ़ते आंकड़ों के साथ-साथ राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग की चिंता में भी लगातार इजाफा हो रहा है। अगर आंकड़ें इसी तरह से बढ़ते रहे तो जल्द ही उत्तराखंड में कुल पॉजिटिव केसों की संख्या 10 हजार हो जाएगी और तब परिस्थितियां बेकाबू होना शुरू हो जाएंगी। दून, हरिद्वार, यूएसनगर और नैनीताल में कोरोना के केसों ने 1000 का आंकड़ा पार कर लिया है। 8254 में से अब तक 5233 मरीजों ने इस वायरस से रिकवर कर लिया है और अब वह पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस की बात करें तो अब राज्य में 2885 एक्टिव केस बचे हैं। राज्य में रिकवरी रेट तो बढ़ ही रहा है मगर साथ ही राज्य में मृत्यु दर भी बहुत तेजी से बढ़ रहा है। राज्य में कोरोना के कारण हो रही मृत्यु के आंकड़ों के ऊपर नजर डालें तो वे भयावह हैं। आए दिन कोरोना के कारण राज्य में लोग दम तोड़ रहे हैं। आंकड़ा 100 की संख्या को छूने की कगार पर है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में आज से नाइट कर्फ्यू खत्म, 31 अगस्त तक स्कूल बंद..पढ़िए नई गाइडलाइन
वर्तमान में कुल मृतक मरीजों के आंकड़े 98 पहुंच गए हैं। हाल ही में देहरादून और हल्द्वानी में कुल तीन मौतें हुई हैं जिसके बाद अस्पताल प्रशासन की हालत खराब हो रखी है। एम्स ऋषिकेश में एक 29 वर्ष के व्यक्ति की कोरोना के कारण मृत्यु हो गई है। मृतक व्यक्ति की उम्र काफी कम थी, जिसके बाद अस्पताल प्रशासन चिंता में आ रखा है। वहीं एक मृत्यु हल्द्वानी के बेस अस्पताल में हुई और दूसरी देहरादून के दून मेडिकल कॉलेज में। बेस अस्पताल में कोरोना की चपेट में आने वाले व्यक्ति की उम्र 50 साल बताई जा रही है। वहीं दून मेडिकल में जिस पेशेंट की मृत्यु हुई है उनकी उम्र 60 वर्ष थी। अब राज्य में कोरोना के कारण हुई कुल मृत्यु के आंकड़े 98 पहुंच गए हैं। देहरादून जिले में परिस्थितियां खराब हैं। अबतक सबसे अधिक मृत्यु देहरादून में हुई हैं। 98 में से आधे आंकड़े देहरादून में पाए गए हैं। दून में अबतक कुल 54 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। पिथौरागढ़ और चमोली जिले में मृत्यु के आंकड़े अबतक शून्य हैं। चलिए अब हर जिले में कोरोना के कारण हुई मृत्यु के आंकड़े जानते हैं-

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में फिर तेवर दिखाएगा मौसम, आज 5 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट
अल्मोड़ा जिले में अबतक 2 व्यक्तियों की मृत्यु हुई
देहरादून जिले में अबतक 54 व्यक्तियों की मृत्यु हुई
बागेश्वर जिले में अबतक 1 व्यक्ति की मृत्यु हुई
चंपावत जिले में अबतक 2 व्यक्ति की मृत्यु हुई
नैनीताल जिले में अबतक 21 व्यक्तियों की मृत्यु हुई
हरिद्वार जिले में अबतक 2 व्यक्तियों की मृत्यु हुई
पौड़ी गढ़वाल में अबतक 4 व्यक्तियों की मृत्यु हुई
रुद्रप्रयाग जिले में अबतक 1 व्यक्ति की मृत्यु हुई
टिहरी गढ़वाल में अबतक 2 व्यक्तियों की मृत्यु हुई
यूएसनगर नगर में अबतक 8 व्यक्तियों की मृत्यु हुई
उत्तरकाशी में अबतक 1 व्यक्ति की मृत्यु हुई