पाकिस्तान की फरीदा बेगम भारतीय नागरिक से शादी करने की फिराक में थी, ताकि भारत की नागरिकता हासिल कर सके। पुलिस महिला तक पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया।
-
Komal Negi
-
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Farida Begum of Pakistani origin arrested from Kashipur
उधमसिंह नगर: ऊधमसिंहनगर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पाकिस्तानी मूल की अमेरिकी महिला भारतीय नागरिकता पाने की फिराक में थी। इसके लिए महिला ने बड़ी प्लानिंग की थी। वो भारतीय नागरिक से शादी करने वाली थी, ताकि भारत की नागरिकता हासिल कर सके, लेकिन प्लान के अंजाम तक पहुंचने से पहले ही पुलिस महिला तक पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना काशीपुर की है, जहां बीती रात पुलिस ने पाकिस्तानी मूल की अमेरिकी महिला को जसपुर बस अड्डे से पकड़ा। पुलिस पूछताछ में महिला ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जिससे महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। विदेशी मूल की महिला ने बताया कि वो पहले भी अवैध तरीके से भारत में घुसने की कोशिश कर चुकी है। महिला ने बताया कि साल 2019 में वह भारत और नेपाल सीमा पर फर्जी वीजा पर भारत में घुसते पकड़ी गई थी।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: अस्पताल से भाग गया कोरोना पॉजिटिव मरीज, लोकेशन तलाशने में जुटी पुलिस
ये महिला किसी तरह भारत की नागरिकता हासिल करना चाहती थी। अपने मंसूबों को पूरा करने के लिए उसने किसी भारतीय युवक से शादी रचाने की प्लानिंग की थी। पकड़ी गई महिला का नाम फरीदा बेगम है। वो अमेरिकी नागरिक है, लेकिन मूलरूप से पाकिस्तान की रहने वाली है। फरीदा बेगम के पुलिस के हत्थे चढ़ने की कहानी भी बड़ी दिलचस्प है। पुलिस के मुताबिक महिला का जसपुर बस अड्डे पर किसी युवक के साथ विवाद हो गया था। झगड़े की सूचना पुलिस तक पहुंची, तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ शुरू कर दी। इस बीच पुलिस झगड़ा कर रही महिला को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पूछताछ में महिला ने अपना नाम फरीदा बेगम बताया। उसने बताया कि वह अमेरिकी नागरिक है। फरीदा बेगम फर्जी वीजा मामले में अल्मोड़ा जेल जा चुकी है। आगे पढ़िए
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में कोरोना का कहर, अब तक 98 लोगों की मौत..देखिए हर जिले के आंकडे़
साल 2019 में उसे फर्जी वीजा पर भारत में रहने का दोषी पाया गया था। जिस वजह से उसकी गिरफ्तारी भी हुई थी। महिला फिलहाल जमानत पर बाहर आई थी। जानकारी के मुताबिक जेल में रहने के दौरान फरीदा बेगम का महुआखेड़ा गंज के रहने वाले एक बदमाश से संपर्क हुआ था। फरीदा उसी से मिलने के लिए काशीपुर आई हुई थी। फिलहाल पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है। महिला जिस लड़के के साथ थी, उससे भी पूछताछ की जाएगी। जेल में रहने के दौरान इस महिला का महुआखेड़ा गंज के रहने वाले एक बदमाश से संपर्क हुआ था, जिससे मिलने ये काशीपुर आई थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि फरीदा भारत में ही शादी कर भारत में शरण लेने के फिराक में हैं। मामले में महुआखेड़ागंज के एक युवक से पूछताछ भी की गई है।