Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उधम सिंह नगर के सितारगंज में एक व्यक्ति ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए तीन आरोपियों के खिलाफ अश्लील वीडियो बनाकर उसको और उसकी महिला मित्र को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि आरोपियों ने उससे 1 लाख रुपए भी हड़प लिए हैं। सितारगंज के कोतवाली पुलिस ने पीड़ित और उसकी महिला मित्र का अश्लील वीडियो बनाकर उनको ब्लैकमेल करने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं और पुलिस उनकी तलाश करने में जुटी हुई है। सितारगंज के कोतवाल सलाउद्दीन खान ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते 2 अगस्त को खटीमा के मुंडेल क्षेत्र का एक निवासी सितारगंज कोतवाली पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने आया। पीड़ित व्यक्ति द्वारा तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। पीड़ित व्यक्ति ने दर्ज रिपोर्ट में बयान देते हुए कहा कि वो सितारगंज में अपनी एक महिला मित्र से मिलने गया था जहां पर उसका और उसकी महिला मित्र का एक आपत्तिजनक वीडियो तीन युवक मनीष, भरत और महेश द्वारा बना लिया गया। आगे पढ़िए