अभी अभी: उत्तराखंड में 278 लोग कोरोना पॉजिटिव, 8900 के पार पहुंचा आंकड़ा

उत्तराखंड में 278 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 8901 पहुंच चुका है।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Coronavirus in uttarakhand: uttarakhand Coronavirus latest update 8 pm 7 august
Image: uttarakhand Coronavirus latest update 8 pm 7 august

पिथौरागढ़: उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर यह है कि उत्तराखंड में 278 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 8901 पहुंच चुका है। आज की स्वास्थ्य रिपोर्ट की बात करें तो आज उत्तराखंड के चमोली जिले से एक, चंपावत जिले से सात, देहरादून जिले से 21, हरिद्वार जिले से 73, नैनीताल जिले से 34, पौड़ी गढ़वाल से 25, पिथौरागढ़ जिले से छह, रुद्रप्रयाग जिले से चार ,टिहरी गढ़वाल से 16, उधम सिंह नगर जिले से 85 और उत्तरकाशी जिले से छह लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा भी 112 पहुंच चुका है। आज उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित 10 लोगों की मौत हो गई।


उत्तराखंड में कोरोनावायरस के 8901 मामले
अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस- 322
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस- 155
चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 111
चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस- 143
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 1959
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस- 1812
नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस- 1406
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस- 264
पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस -190
रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस- 91
टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस- 576
उधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 1533
उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस- 339