Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से आई यह खबर वास्तव में सिस्टम पर कई सवाल खड़े करती है। सिस्टम से हारी एक महिला अस्पताल के पास सड़क पर आमरण अनशन की तख्ती लगा कर बैठ गई। उसका आरोप है कि उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं और जान से मारने तक की धमकी दे रहे हैं। पूरी घटना उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर की है। यहां सैनिक कॉलोनी की रहने वाली एक महिला ने 12 साल पहले देहरादून के रहने वाले एक युवक (निशान सिंह बघेल) से प्रेम विवाह किया था। अब विवाहिता का कहना है कि बीते साढ़े 4 सालों से उसे ससुराल से निकाल दिया गया। लगातार दहेज की मांग की गई और उत्पीड़न किया जाता रहा। महिला का कहना है कि उसने देहरादून में 1 साल तक नौकरी कर किसी तरह गुजारा किया लेकिन वहां उसके साथ गलत व्यवहार किया गया। आगे पढ़िए