Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: राज्य में वर्तमान में कई युवा बेरोजगार हैं। कोरोना ने कई युवाओं की नौकरी छीन ली है। इसी बीच सरकारी नौकरी पाने का जुनून कई युवाओं के बीच काफी तेजी से बढ़ा है। राज्य में कई युवा ऐसे हैं जो काफी लंबे समय से सरकारी नौकरी पाने की कोशिश में हैं और उसके लिए जम कर तैयारी कर रहे हैं। उन सभी लिए बेहद अच्छी खबर राज्य सरकार लेकर आई है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राज्य सरकार एक सुनहरा अवसर लेकर आई है। शासन में यातायात पुलिस के विभिन्न रैंक के लिए कई नए पदों के सृजन को स्वीकृति प्रदान कर दी है। जी हां, राज्य के युवाओं के लिए ट्रैफिक पुलिस में बंपर भर्ती निकलने वाली है जिसमें युवा आवेदन कर सकते हैं। राज्य सरकार जल्द ही राज्य में 312 यातायात पुलिस के पदों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने वाली है। जी हां, उत्तराखंड में ऐसा पहली बार हुआ है कि राज्य की स्थापना के बाद पहली बार यातायात पुलिस की अलग से भर्ती निकाली जा रही है। इससे पहले सिविल पुलिस के साथ यातायात पुलिस के जवानों की भर्ती की व्यवस्था थी, मगर इस बार सरकार ने कुछ जरूरी बदलाव किए हैं।