Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर यह है कि उत्तराखंड में आज 416 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 11302 पहुंच चुका है। आज उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से एक, बागेश्वर जिले से 9, चंपावत जिले से 16, देहरादून जिले से 36, हरिद्वार जिले से 107, नैनीताल जिले से 15, पौड़ी गढ़वाल से पांच, रुद्रप्रयाग जिले से 4, टिहरी गढ़वाल से 16, उधम सिंह नगर जिले से 182 और उत्तरकाशी जिले से 15 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। अब उत्तराखंड में कुल मिलाकर 4103 एक्टिव केस बचे हुए हैं। आज उत्तराखंड में 327 लोग स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। आज कुल मिलाकर 7305 सैंपल नेगेटिव पाए गए और 6491 सैंपल टेस्टिंग के लिए भेजे गए हैं। फिलहाल अभी 12044 सैंपल के रिजल्ट आना बाकी है।