उत्तराखंड: ऋतु खंडूड़ी की सुधारवादी सोच को सलाम, देश के टॉप 50 विधायकों में शामिल

फेम इंडिया एशिया पोस्ट के लिए देशभर से 50 उम्दा विधायकों के नामों पर चर्चा की गई थी। जिसमें यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूड़ी हर पैमाने पर खरी उतरीं। पढ़िये...
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
MLA Ritu Khaduri: yamkeshwar MLA Ritu Khaduri in top 50 fame india
Image: yamkeshwar MLA Ritu Khaduri in top 50 fame india

पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के लिए खुद पर गर्व करने का अवसर है। यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण को फेम इंडिया एशिया पोस्ट में जगह मिली है। विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण की उपलब्धि कई मायनों में खास है। फेम इंडिया एशिया पोस्ट के लिए देशभर से 50 उम्दा विधायकों के नामों पर चर्चा की गई थी। इस दौरान विधायकों द्वारा उनके क्षेत्र में कराए गए कामों का सर्वे किया गया। जिसमें विधायक ऋतु खंडूड़ी हर पैमाने पर खरी उतरीं। आज उत्तराखंड की महिलाएं सिनेमा से लेकर सेना और राजनीति तक हर मोर्चे पर खुद को बेहतर साबित कर रहीं हैं। परंपरागत तौर पर महिलाओं के श्रम और सौंदर्य का तो सम्मान है, पर उनकी बौद्धिक चेतना और फैसले लेने की क्षमता बहुत स्वागतयोग्य नहीं समझी जाती। ऐसे में एक जनप्रतिनिधि के तौर पर विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण की उपलब्धि बेहद खास है।

यह भी पढ़ें - गढ़वाल: बाज़ार चौकी में तैनात पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव, सील हुई चौकी
मीडिया प्रभारी अलकेश कुकरेती ने बताया कि फेम इंडिया एशिया पोस्ट के लिए देशभर से 50 उम्दा विधायकों का सर्वे किया गया था। सर्वे के दौरान जनप्रतिनिधियों को लोकप्रियता, कार्यशैली, प्रतिबद्धता, जनहित के कार्य, छवि और सामाजिक सरोकार जैसे कई पैमानों पर परखा गया। बाद में विश्लेषणात्मक रिपोर्ट के परिणामों के आधार पर जनप्रतिनिधियों का चुनाव किया गया। सर्वे में उत्तराखंड के यमकेश्वर से विधायक ऋतु खंडूड़ी को फेम इंडिया एशिया पोस्ट में सुधारवादी के तौर पर चुना गया है। फेम इंडिया एशिया पोस्ट में विकासनगर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान को भी जगह मिली है। फेम इंडिया एशिया पोस्ट में उनका चुनाव उद्देश्यपूर्ण कैटेगरी में हुआ। विधायक ऋतु खंडूड़ी और विधायक मुन्ना सिंह चौहान की इस उपलब्धि पर लोगों ने खुशी जताई। उन्हें शुभकामनाएं दीं।