Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड के जनप्रतिनिधियों पर भी कोरोना की काली छाया पड़ चुकी है। कुछ महीने पहले कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और उनकी पत्नी अमृता रावत समेत पूरा परिवार कोरोना पॉजिटिव मिला था। अगस्त महीने की शुरुआत में उत्तरकाशी के पुरोला क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले विधायक राजकुमार कोरोना पॉजिटिव पाए गए और अब पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। पूर्व मंत्री दिनेश धनै उत्तराखंड जन एकता पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष हैं। दिनेश धनै प्रदेश में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी खुद सोशल मीडिया के जरिए दी। अपने सोशल मीडिया पेज पर उन्होंने लिखा कि कुछ दिनों से मेरा स्वास्थ्य खराब चल रहा था। जिस वजह से मैंने 10 अगस्त से खुद को होम आइसोलेट कर लिया था। आगे पढ़िए
सम्मानित साथियों मेरा कुछ दिन से स्वास्थ्य खराब चल रहा था, जिसके कारण मैंने 10 अगस्त से खुद को होम आइसोलेट कर दिया था।...
Posted by Dinesh Dhanai on Saturday, August 15, 2020