Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
पिथौरागढ़: सीमांत जिले पिथौरागढ़ में कुदरत का कहर जारी है। यहां मूसलाधार बारिश ने आपदाग्रस्त बंगापानी क्षेत्र में एक बार फिर तबाही मचाई। जिले में हर तरफ से तबाही की तस्वीरें आ रही हैं। बारिश का रौद्र रूप देखकर लोग सहमे हुए हैं। बंगापानी में पिछले कई दिनों से जारी बारिश ने भारी नुकसान पहुंचाया है। लोग बारिश थमने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन ये इंतजार खत्म ही नहीं हो रहा। मंगलवार को लगातार जारी बारिश के बाद बंगापानी क्षेत्र में पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आ गया। मलबे से एक होटल दब गया। मलबे की शक्ल में आये सैलाब में एक बाइक बह गई। दो वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। बंगापानी के साथ-साथ लुम्ती गांव में भी भारी नुकसान हुआ है। लुम्ती गांव में कई मवेशी नदी में बह गए हैं। जिस तरफ नजर दौड़ाओ बस मलबा ही मलबा नजर आता है। केवल सड़कों ही नहीं, बल्कि घरों तक में मलबा भर गया है। बंगापानी में किस कदर तबाही मची है, इसका अंदाजा आप तस्वीरें देखकर लगा सकते हैं। लगातार आपदा झेल रहा पिथौरागढ़ जिला इन दिनों मौसम की मार से बेहाल है।