उत्तराखंड: जंगल में घास चराने गई महिला पर बाघ का हमला, हालत गंभीर

कॉर्बेट नेशनल पार्क की बिजरानी रेंज में बाघ ने बकरी चरा रही महिला पर हमला कर दिया। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। आगे पढ़िए पूरी खबर
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Uttarakhand Tiger: Uttarakhand: Tiger attack on woman
Image: Uttarakhand: Tiger attack on woman

नैनीताल: उत्तराखंड में जंगली जानवर दहशत का सबब बने हुए हैं। जंगल से सटे इलाकों में बाघ, गुलदार और भालू के हमले की घटनाएं बढ़ रही हैं। पहले बाघ-गुलदार जंगल क्षेत्र तक सीमित रहते थे, लेकिन अब इंसानी बस्तियां जंगलों तक फैल गई हैं। जिस वजह से जंगली जानवर आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं, लोगों पर हमला कर रहे हैं। ताजा मामला नैनीताल के रामनगर का है। जहां कॉर्बेट नेशनल पार्क की बिजरानी रेंज में एक महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। बाघ के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। उसे इलाज के लिए रामनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से लोग डरे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक रामनगर की रहने वाली कुछ महिलाएं जंगल में बकरी चराने गई थीं। यहां महिलाएं नियमित रूप से जंगल जाती हैं, लेकिन इस दौरान महिलाओं का बाघ से कभी सामना नहीं हुआ। शुक्रवार को महिलाएं रोज की तरह जंगल में बकरियां चरा रही थीं कि तभी अचानक बाघ ने एक महिला पर हमला कर दिया। वहां मौजूद दूसरी महिलाओं को कुछ ना सूझा तो उन्होंने बाघ को भगाने के लिए शोर मचाया। जिसके बाद बाघ वहां से भाग गया। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: विवाहित महिला ने घर में खाया जहर, दहेज हत्या का आरोप
बाद में महिलाओं ने इसकी सूचना तुरंत ग्रामीणों को दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीण घायल महिला को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय ले गए। बाघ के हमले में घायल महिला का नाम नाकरूं है। 45 साल की नाकरूं रामनगर के मदीना मस्जिद के पास पति अब्दुल सलाम और बेटे सलमान के साथ रहती है। बाघ के हमले में नाकरूं की जान तो बच गई, लेकिन वो गंभीर रूप से घायल है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। महिला के बेटे ने बताया कि उसकी मां रोज की तरह बकरी चराने जंगल गई थी, तभी बाघ ने उन पर हमला कर दिया। महिला के सिर पर गंभीर चोट आई है। उसका रामनगर के अस्पताल में इलाज चल रहा है। बाघ के हमले की घटना से इलाके में दहशत है, लोग डरे हुए हैं। आपको बता दें कि पिछले साल भी कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) के जंगल से सटे एक इलाके में बाघ ने 4 साल के मासूम पर हमला कर दिया था। बच्चे की जान बाल-बाल बची थी।