देहरादून: टपकेश्वर के पुजारी कोरोना पॉजिटिव, 3 दिन के लिए बंद हुआ मंदिर

टपकेश्वर महादेव मंदिर के वरिष्ठ पुजारी के कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आई है, हालांकि मंदिर समिति के लोग इस बारे में कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Dehradun Tapkeshwar Temple: Dehradun Tapkeshwar temple priest infected of Coronavirus
Image: Dehradun Tapkeshwar temple priest infected of Coronavirus

देहरादून: कोरोना संकट से जूझ रहे देहरादून में संक्रमण से बचाव के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। इस बीच एक बड़ी खबर प्राचीन टपकेश्वर मंदिर को लेकर आ रही है। बताया जा रहा है कि मंदिर के एक पुजारी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिसके बाद एहतियात के तौर पर मंदिर को बंद कर दिया गया है। प्राचीन टपकेश्वर मंदिर देहरादून के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। इस मंदिर में लोगों की गहरी आस्था है। हर दिन यहां काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। सोमवार सुबह पुलिस की एक टीम यहां पहुंची और मुख्य द्वार को बेरिकेड लगाकर बंद कर दिया। मंदिर को तीन दिन के लिए बंद किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंदिर के एक पुजारी में कोरोना की पुष्टि होने के बाद मंदिर को बंद करने का फैसला लिया गया है। हालांकि टपकेश्वर मंदिर समिति से जुड़े लोग इस पूरे विषय पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। मंदिर समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि गणेश विसर्जन के दौरान मंदिर में ज्यादा भीड़ हो जाती है। लोग गणपति प्रतिमा विसर्जन के लिए काफी संख्या में मंदिर पहुंचते हैं, इसलिए संक्रमण के जोखिम को कम करने के लिए मंदिर बंद रखने का फैसला लिया गया है। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में किसका खेल बिगाड़ेगी AAP? अंदरखाने टेंशन ही टेंशन
मंदिर तीन दिन के लिए बंद रहेगा। गुरुवार को मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोलने पर विचार किया जाएगा। चलिए अब आपको देहरादून में कोरोना संक्रमण की स्थिति के बारे में बताते हैं। प्रदेशभर में रविवार शाम तक कोरोना के 15124 केस रिपोर्ट हुए। देहरादून में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 3 हजार के करीब पहुंच गया है। यहां अब तक 2985 केस सामने आए। राजधानी में कोरोना संक्रमण जानलेवा साबित हो रहा है। दून में अब तक 101 कोरोना संक्रमितों की जान गई। मरीजों की मौत का ये आंकड़ा प्रदेश में सबसे ज्यादा है। जिस रफ्तार से देहरादून में कोरोना वायरस के केस बढ़ रहे हैं, उसे देखते हुए यहां कोरोना के कम्युनिटी स्प्रेड का खतरा पैदा हो गया है। संक्रमण रोकथाम के लिए प्रशासन हर जरूरी कदम उठा रहा है। राजधानी के 10 इलाके कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं, यहां प्रशासन के अगले आदेश तक पाबंदियां लागू रहेंगी।

यह भी पढ़ें - देहरादून में रिश्ते शर्मसार, बेटे-बहू ने किया पिता के घर पर कब्जा..DIG ने किया मदद का वादा
उत्तराखंड में कोरोनावायरस के 15124 मामले
अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस- 423
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस- 202
चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 241
चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस- 242
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 2985
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस- 3661
नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस- 2150
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस- 392
पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस -229
रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस- 176
टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस-833
उधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 2955
उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस- 635