Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
श्रीनगर गढ़वाल: उत्तराखंड मैं कोरोनावायरस संक्रमण के डर के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। श्रीनगर गढ़वाल में 7 लोगों में कोरोनावायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि इनमें से एक संक्रमित व्यक्ति सब्जी मंडी में टेलरिंग की दुकान चलाता है। इसके अलावा एक व्यक्ति श्रीकोट में मजदूरी का काम करता है। बाकी बचे 5 लोग श्रीकोट के बेस अस्पताल में कार्यरत हैं। सात लोगों के कोरोनावायरस संक्रमित मिलने के बाद श्रीकोट बाजार 3 दिनों तक बंद रहेगा। इसके अलावा प्रशासन द्वारा एहतियातन सब्जी मंडी को भी सील कर दिया गया है। सब्जी मंडी सील होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सब्जी मंडी को सील करने का फैसला व्यापारियों के द्वारा लिया गया बताया जा रहा है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक फिलहाल 2 दिन तक यही स्थिति बरकरार रहेगी। हमारी भी आप से अपील है कि कोरोनावायरस संक्रमण के दौर में सुरक्षा का विशेष ध्यान दीजिए