Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड को पर्यटन प्रदेश के रूप में पहचान मिली है। पर्यटन यहां की आर्थिकी का मुख्य आधार है, लेकिन मार्च में प्रदेश को कोविड-19 की ऐसी नजर लगी कि पर्यटन संबंधी सभी गतिविधियां अचानक थम गईं। पर्यटकों से गुलजार रहने वाले उत्तराखंड के पर्यटक स्थलों की रौनक चली गई। पर्यटक स्थल वीरान हो गए। अब अनलॉक में मिली छूट के बाद उत्तराखंड की खूबसूरत वादियां एक बार फिर पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार हैं। जल्द ही देशभर के सैलानी यहां बेरोक-टोक आ सकेंगे। राज्य सरकार सैलानियों के प्रवेश के लिए बनाए गए कड़े नियमों में बड़ी छूट देने की तैयारी कर रही है। देशभर में कोरोना के चलते 5 महीने पहले लगे लॉकडाउन के बाद अब अनलॉक शुरू हो गया है, लेकिन उत्तराखंड के मशहूर पर्यटक स्थलों में अब भी वीरानी छाई है। कोरोना संक्रमण काल ने उत्तराखंड के पर्यटन की कमर तोड़ के रख दी है। अब राज्य सरकार पर्यटकों के लिए नियम-कायदों में थोड़ी छूट देने की बात कह रही है, ताकि प्रदेश में पर्यटन संबंधी गतिविधियां दोबारा शुरू हो सकें।आगे पढ़िए