उत्तराखंड में आज 530 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मेले हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 16549 पहुंच चुका है।
-
Komal Negi
-
Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
Image: uttarakhand Coronavirus latest update 8 pm 26 august
देहरादून: उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर यह है कि उत्तराखंड में आज 530 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मेले हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 16549 पहुंच चुका है। चिंता की बात यह है कि अब उत्तराखंड में हर दिन 400 से 500 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिल रहे हैं, जो कि चिंता का विषय है। आज की स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट की बात करें तो आज बागेश्वर जिले से 13, चमोली जिले से 17, चंपावत जिले से 20, देहरादून जिले से 170, हरिद्वार जिले से 80, नैनीताल जिले से 81,पौड़ी गढ़वाल से 25, पिथौरागढ़ से 7, रुद्रप्रयाग जिले से 2, टिहरी गढ़वाल से 36, उधम सिंह नगर जिले से 64, और उत्तरकाशी जिले से 15 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। आज की स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित 6 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा उत्तराखंड में कुल मिलाकर 338 इलाके कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।
यह भी पढ़ें - देहरादून रेलवे स्टेशन को मिलेगा हाईटेक लुक, केन्द्र सरकार ने शुरू किया काम..जानिए खास बातें