Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग के नगर पालिका क्षेत्र और अगस्त्यमुनि में रहने वाले लोग कृपया ध्यान दें। नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के वार्ड नंबर 7 सिल्ली सेरा में भूलकर भी कदम ना रखें। इस इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इसी तरह रुद्रप्रयाग नगर पालिका के वार्ड नंबर पांच को भी कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। जिले के इन दोनों क्षेत्रों में एक के बाद एक कई लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जिसके बाद दोनों इलाके कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिए गए। कंटेनमेंट जोन में प्रशासन के अगले आदेश तक पाबंदियां लागू रहेंगी। यहां लोग घरों से बाहर नहीं निकलेंगे। जरूरत के सामान की डिलीवरी प्रशासन कराएगा। नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के वार्ड नंबर सात में 4 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिसके बाद संक्रमण की आशंका देखते हुए प्रशासन ने इलाके को सील कर दिया। यहां उत्तर दिशा में वार्ड नंबर 7 सिल्ली सेरा में दीर्घायु प्रसाद का बंद आवासीय भवन और उमेश गोस्वामी के घर का रास्ता, दक्षिण में पातीराम भट्ट का आवासीय भवन और भवन तक जाने का रास्ता, पूर्व में बृजमोहन बेंजवाल का बंद आवासीय भवन और पश्चिम में नेशनल हाईवे 107 और दिनेश भट्ट के आवासीय भवन को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। आगे पढ़िए