Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखण्ड में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। गुरुवार को राज्य में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 728 मामले आये जिससे संक्रमितों का आंकड़ा 17 हजार पार कर गया है।गुरुवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 728 पॉजिटिव केस पाए गए। अब एक 24 घन्टे के अंतराल में पॉजिटिव लोगों का यह सबसे ज्यादा आंकड़ा है। इस तरह अब राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 17277 पहुंच गया है।। सबसे ज्यादा 175 मामले हरिद्वार में आये। इसके अलावा देहरादून में 150, नैनीताल में 122, ऊधम सिंहनगर में 77, टिहरी में 49, उत्तरकाशी में 45, अल्मोड़ा में 44, पिथौरागढ़ में 38, पौड़ी व चंपावत में 3-3, तथा चमोली व बागेश्वर में एक एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकला। गुरुवार को प्रदेश में 251 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। अभी तक 11775 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक हो चुके हैं। इस तरहकोरोना संक्रमण के एक्टिव केस की संख्या 5215 पहुंच गई है। राज्य में कोरोना से अभी तक 228 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है।