चमोली: इस वक्त की बड़ी खबर उत्तराखंड के चमोली जिले से आ रही है। खबर ये है कि चमोली जिले के थराली में एसएसबी सेंटर बिनातोली में 50 जवान कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। यह सभी जवान रेंडम सैंपलिंग के दौरान पॉजिटिव मिले हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार को 117 ट्रेनिंग जवानों की रेंडम सैंपलिंग की गई थी। इन में से 50 जवान कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके बाद से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा प्रभारी डॉ नवनीत चौधरी के नेतृत्व में सभी की कांटेक्ट ट्रेसिंग हो रही है। फिलहाल यह देखा जा रहा है कि यह 50 जवान किस-किस से मिले थे। इसके बाद से एसएसबी ट्रेनिंग सेंटर में भी हड़कंप मचा हुआ है। कुल मिलाकर कह सकते हैं कि उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमण खतरनाक होता जा रहा है और ऐसे में सावधान ही नहीं बल्कि बहुत ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है