अभी अभी: उत्तराखंड में आज 588 लोग कोरोना पॉजिटिव..17865 पहुंचा आंकड़ा

आज उत्तराखंड में 588 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में अब तक 17865 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Coronavirus in uttarakhand: uttarakhand Coronavirus latest update 8 pm 28 august
Image: uttarakhand Coronavirus latest update 8 pm 28 august

देहरादून: उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर यह है कि आज उत्तराखंड में 588 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में अब तक 17865 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा उत्तराखंड में अब तक 239 कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। आज की रिपोर्ट की बात करें तो आज उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से 13,बागेश्वर जिले से 12,चमोली जिले से 58, चंपावत जिले से 6, देहरादून जिले से 185, हरिद्वार जिले से 120, नैनीताल जिले से 55, पौड़ी गढ़वाल से 18, पिथौरागढ़ जिले से 12, रुद्रप्रयाग जिले से 5, टिहरी गढ़वाल से 26, उधम सिंह नगर जिले से 72 और उत्तरकाशी जिले से 6 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। आज की स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक आज कुल मिलाकर 349 लोग स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। आज कुल मिलाकर 7140 सैंपल नेगेटिव पाए गए हैं और 10105 सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए हैं।