चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि ग्वालदम एसएसबी ट्रेनिंग सेंटर में एक बार फिर से कोरोनावायरस विस्फोट हुआ है। आपको बता दें कि इससे पहले भी इस सेंटर में 50 जवान कोरोनावायरस संक्रमित निकले थे और अब 16 जवानों में कोरोनावायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक 26 अगस्त को जवानों की जांच हुई थी। अब उनकी कोरोनावायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बीते कुछ वक्त में ही 66 जवानों के कोरोनावायरस संक्रमित निकलने से ट्रेनिंग सेंटर में हड़कंप मचा हुआ है। 16 जवानों को ट्रेनिंग परिसर में ही आइसोलेट। किया जाएगा आपको बता दें कि उत्तराखंड में कोरोनावायरस के मामले हर दिन बढ़ते जा रहे हैं। लगातार बढ़ते मामलों से शासन और प्रशासन की चिंता बढ़ी हुई है।