Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: कोरोना संकट ने लोगों से उनका रोजगार छीन लिया। दूसरे शहरों में काम करने वाले हजारों प्रवासी प्रदेश में वापस लौट आए हैं। इन्हें रोजगार से जोड़ने के लिए सरकार के साथ-साथ प्रशासनिक अफसर भी अपनी तरफ से हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। एक ऐसा ही शानदार प्रयास ऊधमसिंहनगर जिले की डीएम रंजना राजगुरु ने किया। डीएम रंजना राजगुरु ने क्षेत्र के एक बेरोजगार युवा को मोबाइल फिश वैन उपलब्ध कराई, ताकि वो स्वरोजगार के जरिए अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सके। जिस युवक को फिश मोबाइल वैन उपलब्ध कराई गई, उसका नाम रवि सरकार है। रुद्रपुर में रहने वाला रवि सरकार मत्स्य पालन करना चाहता था, लेकिन संसाधन नहीं थे। ऐसे मुश्किल वक्त में डीएम रंजना राजगुरु इस बेरोजगार युवक की मदद के लिए आगे आईं। उन्होंने केंद्र सरकार की नीली क्रांति योजना के तहत रवि सरकार को फिश मोबाइल वैन उपलब्ध कराई। जिसके माध्यम से रवि मछलियों को सीधे ग्राहकों को बेचकर उचित लाभ कमा पाएंगे। आगे पढ़िए