Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उत्तरकाशी: उत्तराखंड में कोरोनावायरस के के कुल आंकड़ें 18 हजार जैसी संख्या को पार कर चुके हैं। आंकड़े बेहद भयानक हैं। अब तक कुल 19 हजार से ज्यादा व्यक्ति संक्रमित हो चुके हैं जिनमें से 13 हजार केस स्वस्थ हो गए हैं। वहीं पूरे राज्य में 5912 एक्टिव केस बचे हैं। कोरोना के कारण हई मृत्यु की बात करें तो राज्य में 257 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है। इसी बीच उत्तरकाशी जनपद से बेहद बुरी खबर आ रही है। उत्तरकाशी जनपद में कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। बीती 31 जुलाई तक उत्तरकाशी में कुल संक्रमितों की संख्या 191 थी जो अब बढ़कर 800 पार कर चुकी है। इसका मतलब है एक महीने के अंदर उत्तरकाशी में तकरीबन 600 से अधिक लोगों को वायरस ने अपनी चपेट में लिया है। एक ही महीने के अंदर 600 से अधिक लोगों का जनपद में संक्रमित होना जिला प्रशासन के लिए भी टेंशन की बात है। उत्तरकाशी जनपद में कोरोना का पहला मामला 10 मई को सामने आया था। जिसके बाद से ग्राफ बढ़ता ही जा रहा था। 31 जुलाई तक कुल संक्रमितों की संख्या 191 पहुंच गई थी। 3 महीने में 191 केस के बाद अगस्त माह में कोरोना के 600 केस मिलने के बाद हर कोई चौंक गया है। इस महीने उत्तरकाशी में कोरोमा ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पहाड़ी जनपदों में टिहरी के बाद उत्तरकाशी में सबसे अधिक केस आए हैं।