आज उत्तराखंड में 571 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 20398 हो चुकी है..
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: uttarakhand Coronavirus latest update 8 pm 1 sep
देहरादून: उत्तराखंड की आज की बड़ी खबर यह है कि आज उत्तराखंड में 571 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 20398 हो चुकी है। आज की स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट की बात करें तो आज अल्मोड़ा जिले से 29, बागेश्वर जिले से 7, चमोली से 3, चंपावत जिले से 25, देहरादून जिले से 169, हरिद्वार जिले से 63, नैनीताल जिले से 106, टिहरी गढ़वाल जिले से 42, पौड़ी गढ़वाल जिले से 22, रुद्रप्रयाग जिले से 6, उधम सिंह नगर जिले से 79 और उत्तरकाशी जिले से 20 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा उत्तराखंड में आज कुल मिलाकर 404 मरीज डिस्चार्ज किये गए हैं। आज उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित 11 लोगों की मौत हुई है। इनमें से 5 मरीज ऋषिकेश एम्स, एक मरीज दून मेडिकल कॉलेज देहरादून, 1 मरीज श्री महंत इंद्रेश अस्पताल देहरादून, 4 मरीजों की मौत सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में हुई है। आगे देखिए उत्तराखंड के हर जिले से कोरोनावायरस संक्रमण के लेटेस्ट आंकड़े।
उत्तराखंड में कोरोनावायरस के 20398 मामले
अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस- 593
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस- 281
चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 357
चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस- 328
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 4254
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस- 4781
नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस- 2802
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस- 519
पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस -339
रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस- 224
टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस-1191
उधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 3840
उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस- 889