Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर यह है कि आज उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण का नया रिकॉर्ड बना है। आज कुल मिलाकर 836 लोग कोरोनावायरस संक्रमित हुए हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 21234 पहुंच चुका है। उत्तराखंड में अब तक कुल मिलाकर 291 कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। आज की स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट की बात करें तो आज उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से 34, बागेश्वर जिले से पांच, चमोली जिले से सात, चंपावत जिले से 12, देहरादून जिले से 184, हरिद्वार जिले से 220, नैनीताल जिले से 97, पौड़ी गढ़वाल से 32, पिथौरागढ़ से 28, रुद्रप्रयाग से 32, टिहरी गढ़वाल से 42, उधम सिंह नगर से 112 और उत्तरकाशी में 31 लोग कोरोनावायरस संक्रमित हुए हैं। हैरान करने वाली बात यह भी है कि आज उत्तराखंड के 3 जिलों में 100 100 से ज्यादा लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। आज की स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट यह भी कहती है कि आज उत्तराखंड में 11 लोगों की मौत कोरोनावायरस संक्रमण की वजह से हुई है। आगे देखिए उत्तराखंड के हर जिले से लेटेस्ट आंकड़े