Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
नैनीताल: उत्तराखंड में कोरोना के कारण उत्पन्न हो रही परिस्थितियां बेहद चिंताजनक हैं। राज्य में कोरोना वायरस के आंकड़ें 22 हजार को पार कर चुके हैं। दिन-प्रतिदिन कोरोना के केसों में बढ़ोतरी हो रही है। बीते गुरुवार को उत्तराखंड में कोरोनावायरस के रिकॉर्ड तोड़ मामले सामने आए। बता दें कि बीते गुरुवार को राज्य में कुल 946 नए कोरोनावायरस मरीज मिले हैं। हालांकि 508 मरीज बीते गुरुवार को स्वस्थ भी हुए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना के कारण हो रही मृत्यु के आंकड़ें तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते गुरुवार को राज्य में 9 लोगों को कोरोना ने अपना शिकार बना लिया जिसके बाद मृत्यु के आंकड़ें बढ़कर 300 पहुंच गए हैं। उत्तराखंड में आम लोगों के साथ अब जनप्रतिनिधि भी तेजी से कोरोनावायरस की चपेट में आ रहे हैं।