Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसने सभी के होश उड़ा दिए हैं। खटीमा में पारिवारिक संबंध एक बार फिर से शर्मसार हुए हैं। बता दें कि खटीमा क्षेत्र के बानूसा गांव में खेत में मेड़ के एक मामूली से विवाद में एक चाचा ने अपने ही सगे भतीजे की लाइसेंस रिवाल्वर से गोली मार हत्या कर दी। जिसके बाद परिवार के बीच में हड़कंप मच गया। आरोपी चाचा द्वारा भतीजे के ऊपर दो गोलियां चलाई गईं। एक गोली उसके कंधे पर और दूसरी पेट में लगी जिससे भतीजा मौके पर घायल हो गया। परिजनों द्वारा घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां पर प्राथमिक इलाज के बाद उसको हायर सेंटर रेफर किया गया। उपचार के दौरान ही घायल की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने हत्या के आरोप में आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसको जेल भेज दिया है। चलिए अब आपको पूरी घटना से अवगत कराते हैं। बताया जा रहा है कि बानूसा गांव में कुलजीत सिंह अपने परिवार के साथ रहता था। उसका चाचा मनजीत सिंह भी उसी गांव में रहता है। आगे पढ़िए