उत्तराखंड में शिक्षक दिवस से ठीक पहले दुखद खबर, शिक्षक की गोली मारकर हत्या

40 साल के ओम सिंह सुल्तानपुर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक थे। शिक्षक दिवस से एक दिन पहले उनकी हत्या कर दी गई। आगे पढ़िए पूरी खबर
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Haridwar News: Teacher shot dead in Haridwar
Image: Teacher shot dead in Haridwar

हरिद्वार: हरिद्वार जिले में बेखौफ बदमाशों का आतंक चरम पर है। यहां रुड़की में शिक्षक दिवस से एक दिन पहले बदमाशों ने एक शिक्षक की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना के बाद से क्षेत्र के लोग डरे हुए हैं। शिक्षक हत्याकांड में पुलिस ने कई बिंदुओं पर अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस आस-पास के लोगों से बातचीत कर मामले को सुलझाने की कोशिश कर रही है। रजिंश के बिंदु की भी पुलिस जांच कर रही है। दिल दहला देने वाली ये वारदात ओसपुर गांव के पास हुई। जहां गुरुवार रात बदमाशों ने सिर पर गोली मारकर शिक्षक की बेरहमी से हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को अपने कब्जे में ले लिया। हत्या की वजह का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस मृतक के परिजनों से जानकारी जुटा रही है। मरने वाले शख्स की शिनाख्त ओसपुर के रहने वाले 40 वर्षीय ओम सिंह के रूप में हुई। वो सुल्तानपुर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक थे। गुरुवार की रात करीब नौ बजे ओम सिंह बाइक से सुल्तानपुर से गांव की तरफ आ रहे थे। जैसे ही वो गांव के पास पहुंचे बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड की सुखद तस्वीर..लॉकडाउन में गांव लौटे युवाओं ने गांव में ही खोल दी पाठशाला
ओम सिंह सड़क पर गिर कर तड़पने लगे। इसी दौरान एक ग्रामीण ने उन्हें लहूलुहान हालत में सड़क किनारे पड़ा देखा तो सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। शिक्षक ओम सिंह को आनन-फानन में सुल्तानपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन ओम सिंह को जिला अस्पताल ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। हत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले को सुलझाने के लिए मृतक के परिजनों और जिस स्कूल में वो कार्यरत थे वहां के स्टाफ से पूछताछ कर रही है। पुरानी रंजिश के एंगल से भी जांच की जा रही है। पुलिस शिक्षक के मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है, ताकि हत्यारों के बारे में कोई सुराग हाथ लग सके।