Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: कोरोना वायरस जैसी आपदा दुनिया ने भी पहले कभी नहीं देखी। संक्रमण के केस लगातार बढ़ रहे हैं, जो लोग कोरोना को मात देने में सफल रहे हैं, उन्हें लेकर भी ये सवाल सबके मन में उठ रहा है कि क्या वो कोरोना से उबरने के बाद ठीक हो गए। इस सवाल का ठीक-ठीक जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं है। अब देहरादून में ही देख लें, यहां कोरोना से जंग जीतने वाले एक डॉक्टर फिर से कोरोना पॉजिटिव पाए गए। डॉक्टर की रिपोर्ट दोबारा कोरोना पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। देशभर में अब तक ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें कोरोना को हराने वाले मरीज दोबारा संक्रमण की चपेट में आ गए, लेकिन उत्तराखंड में ये अपनी तरह का पहला केस है। कोरोना संक्रमण का खतरा उन लोगों को ज्यादा है जो फ्रंट लाइन पर सेवाएं दे रहे हैं। देहरादून में कोरोना पॉजिटिव मिले डॉक्टर भी कोविड ड्यूटी में तैनात थे। वो दून के एक कोविड केयर सेंटर में सैंपलिंग इंचार्ज का दायित्व संभाल रहे थे। अब उनकी एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले वो जुलाई के आखिरी हफ्ते में कोरोना संक्रमित हुए थे। कोरोना के लक्षण दिखने पर उन्होंने टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। तब वह इलाज के लिए दस दिन तक कोविड केयर सेंटर में रहे। बाद में उन्हें एक हफ्ते के लिए होम आइसोलेशन में रहना पड़ा। आगे पढ़िए