लड़की ने घर से भागकर प्रेमी संग शादी की। इस कदम ने पिता और भाई के अहम को चोट पहुंचाई और दोनों ने राशिद और नाजिया की हत्या कर दी। आगे पढ़िए पूरी खबर
-
Komal Negi
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand: Kashipur double murder case update
उधमसिंह नगर: ऊधमसिंहनगर जिले का काशीपुर शहर। 22 साल का राशिद और 19 साल की नाजिया यहीं रहते थे। दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे, पूरी जिंदगी साथ में गुजारना चाहते थे। कहानी आपको फ्लैशबैक में इसलिए सुना रहे हैं, क्योंकि अब ये दोनों ही इस दुनिया में नहीं रहे। 7 सितंबर की रात राशिद और उसकी उसकी पत्नी नाजिया की बेहरमी से हत्या कर दी गई। इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने वाले कोई और नहीं बल्कि नाजिया के पिता और भाई हैं। पिता-भाई के हाथों मारी गई नाजिया की गलती सिर्फ ये थी कि वो अपनी मर्जी से अपने प्यार के साथ जिंदगी गुजारना चाहती थी। अप्रैल में नाजिया ने घर से भागकर प्रेमी राशिद संग निकाह कर लिया था। नाजिया के इस कदम ने पिता और भाई के अहम को चोट पहुंचाई और दोनों ने राशिद और नाजिया को दुनिया से रुखसत करने की ठान ली। दुर्भाग्य से हत्यारे अपने मंसूबों में कामयाब भी रहे।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में छल ही छल- उपनल! पढ़िए वरिष्ठ पत्रकार इन्द्रेश मैखुरी का ब्लॉग
दिल दहला देने वाल ये घटना 7 सितंबर की है। सोमवार की रात सिद्दीकी मैरिज हॉल के पास किराए पर रहने वाले राशिद और उसकी पत्नी नाजिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव अपने कब्जे में ले लिए। इस मामले में राशिद के भाई नईम सिद्दीकी ने नाजिया के पिता मुजम्मिल और उसके भाई मोहसिन समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। बुधवार को पुलिस ने बेटी-दामाद की हत्या के आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दो तमंचे और तीन खोखे बरामद कर लिए हैं। आरोपी मुजम्मिल को बेटी-दामाद के कत्ल का कोई मलाल नहीं है। पुलिस पूछताछ में उसने कहा कि बेटी ने खानदान की इज्जत लुटा दी, उसके लिए मौत ही सही सजा थी।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्र में दिखा दुर्लभ ऑर्किड, फ्रांस की वैज्ञानिक शोध पत्रिका में खोज को मिली जगह
जानकारी के मुताबिक मोहल्ला अली खां खालिक कॉलोनी में रहने वाली नाजिया का अपने घर के सामने रहने वाले राशिद से अफेयर था। राशिद बाजपुर रोड पर एक टायर के शोरूम में काम करता था। नाजिया के परिजन दोनों के रिश्ते के खिलाफ थे। अप्रैल में नाजिया राशिद के साथ घर से भाग गई और निकाह कर लिया। गैर बिरादरी के युवक से निकाह नाजिया के परिजनों को मंजूर नहीं था, इसलिए उन्होंने राशिद और नाजिया के कत्ल की प्लानिंग की। 15 दिन पहले जब राशिद नाजिया के साथ काशीपुर लौटा तो नाजिया के पिता और भाई ने नव विवाहित जोड़े को घर के बाहर ही गोली मार दी। दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में तनाव की स्थिति है। सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स को मौके पर तैनात किया गया है।