उत्तराखंड: बहादुर लड़की ने मनचले को सिखाया सबक, बीच सड़क पर जमकर पीटा

सिडकुल में काम करने वाली युवती ने छेड़छाड़ करने वाले युवक को सरेराह धुन दिया। मनचले को पिटते देख मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी, बात बिगड़ती देख आरोपी युवक वहां से भाग गया। आगे पढ़िए पूरी खबर
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Udham Singh Nagar News: Udham Singh Nagar Girl beaten up boy on the road
Image: Udham Singh Nagar Girl beaten up boy on the road

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड में लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ रही हैं। स्कूल-कॉलेज जाना हो या फिर दफ्तर, लड़कियां खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करतीं। राह चलते मनचले लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करते हैं, लड़की विरोध करती है तो उसे धमकाते हैं। आमतौर पर ऐसे मामलों में लड़कियां संकोच की वजह से चुप रह जाती हैं, लेकिन रुद्रपुर में रहने वाली एक युवती ने इसका उलट किया। युवती ने छेड़छाड़ करने वाले युवक को सरेराह धुन दिया। मनचले को पिटते देख मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी, बात बिगड़ती देख आरोपी युवक वहां से भाग गया। इस मामले में फिलहाल पुलिस को पीड़ित की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवती ट्रांजिट कैंप क्षेत्र की रहने वाली है। वो सिडकुल में जॉब करती है। युवती जब भी काम पर जाने के लिए घर से निकलती, एक मनचला उसका पीछा करने लगता था। शुक्रवार को भी यही हुआ। युवती सुबह 7 बजे के आसपास ड्यूटी के लिए घर से निकली। वो पैदल चल रही थी कि तभी युवती को अकेले देख एक युवक उसके पास पहुंच गया। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: सांसद अनिल बलूनी ने दी खुशखबर, गढ़वाल में ही लगेगा डॉप्लर रडार
युवक लड़की का पीछा करने लगा, उसके संग छेड़छाड़ करने लगा। परेशान युवती ने मनचले को समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। वो युवती के साथ अश्लील बातें करने लगा। तब मनचले की हरकतों से परेशान युवती ने उसे सबक सिखाने की ठान ली। सड़क छाप मजनूं नहीं माना तो गुस्साई युवती ने उसे सरेराह पीटना शुरू कर दिया। युवती ने आरोपी युवक को जमकर पीटा। बीच रोड पर युवक को पिटता देख मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। लोगों को इकट्ठा होते देख आरोपी युवक वहां से भाग निकला। लोगों ने उसका पीछा भी किया, लेकिन वो हाथ नहीं आया। बाद में युवती अपने दफ्तर की तरफ चली गई। इस घटना के बाद क्षेत्र के लोग युवती की हिम्मत को सराह रहे हैं। फिलहाल मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। सिडकुल चौकी प्रभारी अनिल उपाध्याय ने बताया कि पीड़ित की तरफ से फिलहाल कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर आरोपी युवक के खिलाफ जरूरी कार्रवाई की जाएगी।