Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
चमोली: चमोली जिले से एक दुखद खबर है। घटना सुबह 9 बजकर 45 मिनट की है जब विद्युत विभाग का एक संविदाकर्मी प्रदीप सिंह रावत उम्र 26 वर्ष 11 केवी विद्युत लाइन ठीक करने किमनी गांव पहुंचा था। संविदाकर्मी प्रदीप ने पहले सब स्टेशन से शट डाउन लिया था। दो लाइनों को जोड़ने के बाद जैसे ही वो तीसरी लाइन की मरम्मत में जुटा था, अचानक विद्युत लाइन में बिजली दौड़ने लगी। इसके बाद युवक करेंट की चपेट में आ गया। आनन फानन में स्थानीय लोगों की मदद से युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली लाया गया। चिकित्साप्रभारी डॉ नवनीत चौधरी के मुताबिक युवक करेंट लगने से काफी जल गया लेकिन युवक की स्थिति ठीक बताई जा रही है। प्राथमिक चिकित्सा के बाद डॉक्टरों ने युवक को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया है। वहीं युवक के परिजनों ने विद्युत विभाग और सब स्टेशन में तैनात कर्मियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। आगे पढ़िए