Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: राजधानी देहरादून में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से राजधानी देहरादून में हर दिन में तकरीबन 200 से 250 से अधिक लोगों को संक्रमित मिल रहे हैं जिससे जिले के अंदर कम्युनिटी स्प्रेड का खतरा काफी अधिक बढ़ गया है। इसी बीच एक बेहद बुरी खबर देहरादून से सामने आ रही है। आम इंसान के साथ-साथ अब जनप्रतिनिधियों एवं विधायकों को भी कोरोना वायरस बेहद तेजी से अपनी चपेट में ले रहा है। राज्य के कई जनप्रतिनिधि एवं विधायक कोरोना की चपेट में आ गए हैं। अब देहरादून के रायपुर विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक उमेश शर्मा काऊ भी पॉजिटिव पाए गए हैं। लंबे समय से बुखार की शिकायत आने पर उन्होंने अपना कोरोना वायरस टेस्ट करवाया जिसमें वे पॉजिटिव पाए गए।