फैसला लेना रिस्क हो सकता है। सवाल कई हैं लेकिन अभी तक तो ये ही समझ में आ रहा है कि फिलहाल स्कूल कॉलेज खुलना मुश्किल हैं।
-
Komal Negi
-
Image: When will the school colleges open
देहरादून: अनलॉक-4...यानी केंद्र सरकार की गाइडलाइन पर गाइडलाइन। धीरे धीरे सब कुछ खुल रहा है..बाजार, दुकान, फड़, ठेली, मॉल, जिम, स्विंमिंग पूल और न जाने क्या क्या। बचा क्या? स्कूल और कॉलेज..तो सवाल ये है कि आखिर स्कूल और कॉलेज कब खुलेंगे। कई लोग कहते हैं कि अगले साल, कई कहते हैं कि इसी साल..लेकिन आपको एक बात बता दें...देशभर के स्कूल-कॉलेज खोलने की अनुमति दे दी गई है। राज्य सरकारों पर निर्भर करता है कि वो अपने राज्य में कब स्कूल और कॉलेज खोलें। झारखंड, हरियाणा समेत कई राज्य सरकारें ऐसी हैं, जो फेज़ वाइज़ स्कूल खोलने की तैयारी में जुट गई हैं। कुछ सरकारें अभी इसको लेकर असमंजस में दिख रही हैं। खबर है कि हरियाणा सरकार ने 21 सितंबर से स्कूल खोलने की योजना बना ली है। आगे पढ़िए
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के लिए गर्व का पल, IAS मंगेश घिल्डियाल को केन्द्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी
झारखंड सरकार भी महामारी के बीच स्कूल खोलने के पक्ष में है। आंध्र प्रदेश में भी 21 सितंबर से स्कूल खुलने की खबरें आ रही हैं। अब सवाल ये कि आखिर उत्तराखंड में क्या ? वैसे आपकी तसल्ली के लिए बता दें कि उत्तराखंड में स्कूल, कॉलेज 30 सितंबर तक बंद रहेंगे। फिलहाल राज्य सरकार ने स्कूल खोलने की अनुमति नहीं दी है...खतरा बरकरार है, इसलिए अभी रिस्क नहीं ले सकते। ऊपर से उत्तराखंड में केस बढ़ रहे हैं। राज्य सरकार ने पूरी तरह से स्कूल खोलने की अभी अनुमति नहीं दी है। उत्तराखंड में 30 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले आ चुके हैं। ऐसे में कोई भी फैसला लेना रिस्क हो सकता है। सवाल कई हैं लेकिन अभी तक तो ये ही समझ में आ रहा है कि फिलहाल स्कूल कॉलेज खुलना मुश्किल हैं।