Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड से एक बेहद दुखद खबर हमारे सामने आ रही है। उत्तराखंड के खटीमा के बगुलिया गांव के सैनिक मानसिंह खड़ायत का हाल ही में पठानकोट में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। बीते शनिवार को उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव खटीमा में लाया गया और सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। बता दें कि बगुलिया गांव के सैनिक मान सिंह पिछले कुछ समय से पठानकोट में ड्यूटी कर रहे थे और हाल ही में ड्यूटी के दौरान उनका निधन हो गया। सैनिक मान सिंह का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव में लाया गया है। उनकी मृत्यु की खबर सुनते ही उनके परीजनों के बीच में कोहराम मचा हुआ है और पूरा गांव शोक में डूब गया है। नेपाल बॉर्डर से सटे खटीमा तहसील के निवासी शहीद जवान मानसिंह का शरीर आज पूरे सैन्य सम्मान के साथ पहुंचाया गया। आगे पढ़िए