Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर यह है कि आज उत्तराखंड में 1637 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 31973 पहुंच चुका है। इनमें से 21040 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं और इस वक्त उत्तराखंड में कुल मिलाकर 10397 एक्टिव केस हैं।ये एक दिन उत्तराखँड में सबसे ज्यादा संक्रमित हुए लोगों का रिकॉर्ड है। आज की स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट की बात करें तो आज अल्मोड़ा से 16, बागेश्वर से 13, चमोली जिले से 7, चंपावत जिले से 32, देहरादून जिले से 623, हरिद्वार जिले से 318, नैनीताल जिले से 211, पौड़ी गढ़वाल से 57, पिथौरागढ़ से 34, रुद्रप्रयाग जिले से 12, टिहरी गढ़वाल से 27, उधम सिंह नगर जिले से 240 और उत्तरकाशी जिले से 47 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। आज की स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तराखंड में आज कुल मिलाकर 12 लोगों की मौत भी हुई है। उधर उत्तराखंड में कुल मिलाकर 496 सील कर दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट से साफ जाहिर है कि उत्तराखंड में कोरोनावायरस स्तर पर पहुंच चुका है इसलिए सावधान रहें और सुरक्षित रहें।