Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर यह है कि आज भी उत्तराखंड में 1000 से ज्यादा लोग कोरोनावायरस संक्रमित मेले हैं। आज उत्तराखंड में 1045 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं और इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 33016 पहुंच चुका है। आज की स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट की बात करें तो आज अल्मोड़ा से सात, बागेश्वर से तीन, चमोली जिले से 36, चंपावत जिले से 20, देहरादून जिले से 385, हरिद्वार के लिए से 224, नैनीताल जिले से 46, पौड़ी गढ़वाल से 23, पिथौरागढ़ जिले से 19, रुद्रप्रयाग जिले से पांच, टिहरी गढ़वाल से 24, उधम सिंह नगर जिले से 214 और उत्तरकाशी जिले से 37 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट की बात करें तो आज उत्तराखंड में कुल मिलाकर 15 लोगों की मौत हुई है इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उत्तराखंड में कोरोनावायरस खतरनाक हो चुका है।