Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: कोविड संकट के चलते मार्च से ही देशभर के स्कूल बंद हैं। केंद्र सरकार ने अनलॉक-4 में 9वीं से 12वीं तक के स्कूल खोलने की छूट दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) जारी कर रखा है। ऐसे में उत्तराखंड में भी स्कूल खोलने की तैयारी चल रही थी, लेकिन अब स्कूलों को दोबारा खोलने को लेकर बनी असमंजस की स्थिति खत्म हो गई है। राज्य सरकार ने उत्तराखंड में 21 सितंबर से विद्यालयों को नहीं खोलने का निर्णय लिया है। कोरोना संकट के चलते प्रदेश में जैसे हालात बने हुए हैं, उसे देखते हुए फिलहाल स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है। उत्तराखंड में कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में इस बात को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी, कि 21 सितंबर से स्कूल खुलेंगे या नहीं। राज्य सरकार ने पहले ही साफ कर दिया था कि अगर जरा भी संदेह रहा। संक्रमण का खतरा बढ़ा, तो स्कूल नहीं खोले जाएंगे। आज इस फैसले पर शिक्षा मंत्री ने मुहर लगा दी। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए उत्तराखंड में 21 सितंबर से स्कूल नहीं खुलेंगे। आगे पढ़िए