Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: तो आखिरकार उत्तराखंड में नए नियम की शुरुआत हो गई है। आज से अगर आप बाहर के राज्यों से देहरादून जिले में प्रवेश कर रहे हैं तो सबसे पहले बूथ पर आप की जांच होगी। स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन द्वारा इसकी पूरी तैयारियां की गई है। हालांकि की तैयारियों की शुरुआत सोमवार शाम से ही हो चुकी थी, जब कुछ लोगों के सैंपल लिए गए। अब आज यानी मंगलवार से बूथ पर कोविड-19 शुरू हो गई है। रेलवे स्टेशन बस अड्डे और एयरपोर्ट के साथ ही देहरादून जिले की सीमाओं पर टेस्टिंग बूथ बनाए गए हैं। देहरादून डीएम आशीष कुमार श्रीवास्तव मीडिया को जानकारी दी है कि बगैर कोरोना टेस्ट रिपोर्ट के देहरादून में प्रवेश नहीं मिलेगा। यानी इतना समझ लीजिए कि अगर आपको देहरादून जाना है तो बॉर्डर पर कोरोनावायरस टेस्ट जरूर करवाना पड़ेगा... जांच के लिए भुगतान आपको अपनी जेब से ही करना होगा। 96 घंटे की रिपोर्ट के नेगेटिव होने पर लोगों को देहरादून जिले में एंट्री मिलेगी मिल जाएगी। बूथ पर हुई जांच 24 घंटे बाद मिलेगी। अगर आपकी rt-pcr रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो आपको गाइडलाइन का पालन करना पड़ेगा। अगर आपके रिपोर्ट नेगेटिव आती है तो आप देहरादून जिले में एंट्री कर सकते हैं। इस दौरान आपको सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा और इसके अलावा मास्क जरूर लगाना होगा।