Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर यह है कि आज उत्तराखंड में 1391 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 34000 के पार चला गया है। अब तक उत्तराखंड में 34460 लोग कोरोनावायरस संक्रमित हो चुके हैं। इसके अलावा उत्तराखंड में अब तक 438 लोगों की मौत हो चुकी है। आज की स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट की बात करें तो चमोली जिले से 7, चंपावत जिले से 23, देहरादून जिले से 421, हरिद्वार जिले से 219, नैनीताल जिले से 226, पौड़ी गढ़वाल से 38, पिथौरागढ़ जिले से 30, रुद्रप्रयाग जिले से 27, टिहरी गढ़वाल जिले से 31, उधम सिंह नगर जिले से 318 और उत्तरकाशी जिले से 21 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। आज यानी 1 दिन में उत्तराखंड में कोरोनावायरस 9 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा उत्तराखंड में अब तक कुल मिलाकर 496 इलाके सील किए गए हैं।