Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में आने वाले 22 सितंबर से सीबीएससी की कंपार्टमेंट परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कंपार्ट में परीक्षाओं के लिए तमाम गाइडलाइंस जारी कर दी गई हैं। बता दें कि सीबीएसई देहरादून ने सभी केंद्रों में तमाम दिशा निर्देश भेज दिए गए हैं। 22 सितंबर से दसवीं और बारहवीं की कंपार्टमेंट परीक्षाएं देहरादून 108 केंद्रों पर आयोजित होने वाली हैं। सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह के मुताबिक कंपार्टमेंट परीक्षाओं के लिए देहरादून रीजन में कोरोना के कारण दुर्गम इलाकों में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं ताकि किसी भी छात्र को जिले से बाहर जाकर परीक्षा ना देनी पड़े। चमोली से लेकर उत्तरकाशी और चंपावत में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दिशा निर्देशों के अनुसार अगर किसी बच्चे को बुखार हुआ यह किसी छात्र का तापमान अधिक पाया गया तो उसके लिए अलग से कमरे की व्यवस्था की जाएगी और वह बाकी छात्रों के साथ बैठकर परीक्षा नहीं दे पाएगा सीबीएसई देहरादून में क्षेत्रीय अधिकारी रणवीर सिंह ने इस संबंध में सभी परीक्षा केंद्रों को निर्देश दे दिए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों को इन नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा...आगे पढ़िए