Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड के लिए आज की बड़ी खबर ये है कि आज उत्तराखंड में 1540 मरीज कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि किस तरह से हर दिन उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। न सिर्फ सरकार बल्कि आम लोगों की भी परेशानी बढ़ी हुआ है। बुधवार एक ही दिन में उत्तराखंड में कोरोना के 1540 नए मामले सामने आए हैं। इन नए केसों के साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 35,947 तक पहुंच गया है। यानी उत्तराखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 36 हजार के पास पहुंच गया है। आज एक ही दिन में 9 लोगों की मौत हुई है और इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की वमौत का आंकड़ा 447 तक पहुंच गया है। उत्तराखंड में अभी तक 24,227 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं