Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: कोरोना काल ने हमें कई चुनौतियां दी हैं तो वहीं इन चुनौतियों पर जीत हासिल करने का हौसला भी। आपदा को अवसर में कैसे बदलना है, ये हमें कोरोना काल ने ही सिखाया। अब चमोली के नारायणबगड़ क्षेत्र में ही देख लें। जब हर तरफ कोरोना का हाहाकार मचा था। उस वक्त चोपता के मॉडल स्कूल को यहां के शिक्षक सजाने-संवारने में जुटे थे। ताकि जब छात्र यहां पहुंचें तो उन्हें अपना स्कूल नए कलेवर में दिखे। बच्चों के लिए इससे बेहतर सरप्राइज भला और क्या हो सकता है। अभी पिछले दिनों हमने शिक्षक दिवस मनाया है। इस मौके पर शिक्षकों के योगदान को याद किया गया, उन्हें उपहार दिए गए, लेकिन चोपता के मॉडल स्कूल के शिक्षकों ने तो छात्रों को ही शानदार तोहफा दे दिया। शिक्षकों, अधिकारियों और स्थानीय लोगों के सामूहिक प्रयास से चोपता का मॉडल स्कूल नया रूप ले चुका है।