Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर यह है कि आज उत्तराखंड में 878 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 40963 पहुंच चुका है। हालांकि आज उत्तराखंड के लिए राहत भरी खबर यह है कि आज 855 लोग स्वस्थ होकर घर भी लौटे। अब तक उत्तराखंड में कुल मिलाकर 27828 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। इस वक्त उत्तराखंड में 12455 एक्टिव केस बचे हैं। आज की स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट की बात करें तो आज अल्मोड़ा से 17, बागेश्वर से दो, चमोली जिले से 14, चंपावत जिले से 11, देहरादून जिले से 408, हरिद्वार जिले से 176, नैनीताल जिले से 48, गढ़वाल से 5531, रुद्रप्रयाग जिले से 13, टिहरी गढ़वाल जिले से 48, उधम सिंह नगर जिले से 11 और उत्तरकाशी जिले से 44 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इस वक्त उत्तराखंड में कोरोनावायरस को देखते हुए कुल मिलाकर 503 इलाके सील किए गए हैं। उत्तराखंड के लिए आज की चिंता का विषय यह भी है कि आज उत्तराखंड में कोरोनावायरस 13 लोगों की मौत हुई है।