Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते केस राज्य सरकार के सामने चुनौती बने हुए हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमित मिले मरीजों का आंकड़ा 41 हजार के करीब पहुंच गया है। यूं तो प्रदेश के सभी 13 जिलों में कोरोना संक्रमण के केस बढ़ रहे हैं, लेकिन चार जिलों में स्थिति ज्यादा खराब है। इन जिलों में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 5-5 हजार की संख्या को पार कर गया है। राजधानी देहरादून में तो अब तक 10 हजार से ज्यादा केस मिले हैं। चलिए आपको इन जिलों का कोरोना ग्राफ बताते हैं। कोरोना प्रभावित जिलों में राजधानी देहरादून टॉप पर है। यहां अब तक कोरोना संक्रमण के 10685 केस मिले। कोरोना केस के साथ ही ये जिला कोरोना से मौत के मामले में भी टॉप पर है। देहरादून में कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 239 है। यहां संक्रमण रोकथाम के लिए 41 इलाकों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। संक्रमण के मामले में दूसरे नंबर पर है मैदानी जिला हरिद्वार। हरिद्वार जिले में अब तक कोरोना संक्रमण के 8263 केस मिले। यहां कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों का आंकड़ा 74 है। कंटेनमेंट जोन के मामले में हरिद्वार जिला टॉप पर है। यहां 369 इलाके कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।